फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या कर शव जलाया!

Wed, 10 Dec 2014 11:03 PM IST
बिशारतगंज/ बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के एक गांव के व्यक्ति ने आंवला के दो गांवों के 11 लोगों पर अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर शव जला डालने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर बिशारतगंज थाने में हत्या कर सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने एसएसपी को बताया कि छह महीने पहले उसकी 16 वर्षीय बेटी को आंवला के तुमड़िया गांव के महेश पाल और राजकुमारी बहला फुसलाकर ले गए थे। इज्जत की खातिर इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। उसने आरोप लगाया कि लीलाधर, हरपाल और बृजेश ने 11 जुलाई को उसे पुरनापुर गांव के प्रेम को सौंप दिया था। प्रेम और उसकी पत्नी कल्लो ने अपने लड़के अखिलेश के सुपुर्द कर दिया।

पिता के मुताबिक 27 नबंवर को फोन पर किसी ने सूचना दी कि बेटी की हत्या कर शव जला दिया गया है। 28 नवंबर को वह आंवला थाने गया मगर उसकी नहीं सुनी गई। इसके बाद एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई गई। एसएसपी ने बिशारतगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच आंवला भेजने का आदेश दिया। बुधवार को तुमड़िया गांव के महेश पाल, राजकुमारी, लीलाधर, हरपाल, बृजेश, पुरनापुर गांव के प्रेम, कल्लो, अखिलेश, मनोज, पूरन और दयाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें