फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को पीटकर मार डाला

Sat, 11 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी पति को रिश्ते की भांजी के साथ आपत्तिजनक स्थित में देख आगबबूला हुई दूसरी पत्नी ने उसकी पहली पत्नी के भाई को बुलाकर हमला कर दिया। युवक की लाठी मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के गांव भजनई निवासी तीस वर्षीय ओमपाल का विवाह आंवला क्षेत्र के गांव देवीपुरा की नेमवती से 10 साल पहले हुआ था। नेमवती की तीन साल पहले मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुत्र आकांशा को जन्म देने के दौरान मौत हो गई। वह अपने पीछे छह साल की बेटी अनीता को भी छोड़ गई। इन बच्चों की परवरिश में ओमपाल की रिश्ते की भांजी ने मदद की। तभी उसके संबंध ओमपाल से हो गए। करीब एक साल पहले ओमपाल ने बंगाल की अंजना नाम की महिला से दूसरा विवाह कर लिया और उसे भी अपने घर रख लिया, लेकिन रिश्ते की भांजी से भी वह मिलता रहा। दोनों को मिलते देख अंजना ने कई बार विरोध किया, लेकिन ओमपाल नहीं माना। सोमवार को अंजना ओमपाल की पहली पत्नी नेमवती के भाई कृष्ण पाल को बुला लाई और भांजी के साथ मिलते हुए उसे रंगे हाथों पकड़वा दिया। यह देख कृष्णपाल का खून खौल उठा और उसने ओमपाल के सिर पर लाठी मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। प्रधान भूप किशोर वर्मा की सूचना पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
0
भांजी के पति की हत्या में जेल जा चुका था ओमपाल
ओमपाल की भांजी पास के ही गांव मुगलपुर की रहने वाली है। उसके पति की भी चार साल पहले हत्या कर लाश कुएं में डाल दी गई थी। जिसमें ओमपाल, अजय पाल और बेनीराम पर आरोप लगा था। इस मामले में आरोपी ओमपाल कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया और फिर से भांजी को साथ रखकर उससे मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें