फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशीनगर में सर्राफ के घर 40 लाख का डाका

Thu, 11 Feb 2016 01:24 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर मंडी रोड पर मुंशीनगर कॉलोनी में रहने वाले सर्राफ अब्दुल हसन के घर में शाम सवा आठ बजे लूट हो गई। पत्नी को दवा दिलाकर लौटे अब्दुल हसन के पीछे-पीछे घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने उनके दो वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे अलमारियों की चाबी ली और सोने-चांदी के जेवरों समेत करीब 40 लाख का माल लूट ले गए। इस दौरान पति-पत्नी की तमंचे की बटों पिटाई भी की। पुलिस को सर्राफ के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों के लूटपाट करने की फुटेज मिली है जिसके जरिये उन्हें तलाश करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से हजियापुर के रहने वाले सर्राफ अब्दुल हसन की बड़ी विहार में अब्दुल हसन ज्वैलर्स के नाम से सर्राफे की दुकान है। वह गिरवी गांठ का काम भी करते हैं। बुधवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह अपनी बीमार पत्नी यासमीन को डॉक्टर को दिखाने राजेंद्र नगर गए थे। साथ में दो वर्षीय बेटा अदनान हसन भी था। बेटी की बीमारी की खबर सुनकर आई अपनी सास नमीजन को वह अपने कोठीनुमा घर में अकेला छोड़ गए थे। शाम करीब सवा आठ बजे अब्दुल हसन पत्नी को दवा दिलाकर घर लौटे। कालबेल बजाने पर उनकी सास नमीजन ने दरवाजा खोला। अब्दुल हसन घर में घुसे ही थे कि पीछे से अंदर घुस आए एक युवक ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। पीछे-पीछे तीन और युवक घुस आए। चारों ने मुंह पर ढाटा बांधा हुआ था। बदमाशों ने पति-पत्नी को धमकाते हुए अलमारियों और बक्सों की चाबियां मांगी। अब्दुल हसन और यासमीन ने विरोध किया तो उन्हें तमंचे की बटों से पीटना शुरू कर दिया। पति-पत्नी ने इसके बावजूद चाबियां नहीं दी तो बदमाश उनके दो वर्षीय बेटे अदनान को जान से मारने देने लगे। मजबूर होकर दंपति को बदमाशों को चाबियां देनी पड़ीं।
चाबियां लेने के बाद एक बदमाश ने तमंचे के जोर पर अब्दुल हसन और उनकी पत्नी को एक कोने में खड़ा कर लिया और अन्य तीनों बदमाशों ने संदूकों में रखे गिरवी गांठ का जेवर और अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख कैश समेत करीब 40 लाख रु पये का माल समेट लिया। क रीब 40 मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश घर से निकले और फरार हो गए। इसके बाद अब्दुल हसन ने पहले आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और फिर पुलिस को सूचना दी। एसएसआई नरेश कुमार के छानबीन करने के बाद एसपी सिटी समीर सौरभ भी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने अब्दुल हसन से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। फुटेज में चारों हथियारबंद बदमाश अब्दुल हसन के घर में घुसते नजर आ रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही पता लग पाएगा कि कितना माल गया है। वारदात को जिस तरह अंजाम दिया गया है, उससे लग रहा है कि इसमें आसपास का ही कोई व्यक्ति शामिल हैं और कई दिन रेकी करने के बाद वारदात की गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें