फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी रैली से लौटते वक्त समोसे पर हंगामा, मारपीट

Mon, 29 Feb 2016 01:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। मोदी की रैली से लौट रहे लोगों ने नाश्ते को खरीदे गए समोसे कम निकलने की शिकायत की तो होटल स्टाफ ने एक भाजपा कार्यकर्ता पर करछुल से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने पीलीभीत हाइवे पर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें मनाकर होटल स्वामी समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर एक कारीगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की सभा से ट्रैक्टर टाली पर वापस लौट रहे थाना हाफिजगंज के गांव ग्रेम निवासी पार्टी कार्यकर्ता राहुल गंगवार ने रिठौरा में अमन स्वीट हाउस से समोसे खरीदे। राहुल ने बताया कि उन्होंने 40 समोसे खरीदे थे, इनके रुपये भी होटल वालों को दिए। बाद में जब उन्होंने वह समोसे ट्राली में बैठे अपने साथियों को दिए तो समोसे कम निकले। इसकी शिकायत राहुल ने होटल वालों से की। आरोप है कि होटल स्टाफ गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो दुकान स्वामी सुनील, कारीगर भूरा उर्फ मदन तथा एक अन्य युवक ने उन पर करछुल से हमला बोल दिया। घटना के बाद आसपास मार्केट में अफरातफरी मच गई। ट्रैक्टर ट्राली में मौजूद लोग रिठौरा चौकी पहुंचे और आरोपियों को तत्काल पकड़ने की मांग करते हुए हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रालियां आड़ी तिरछी लगा दीं। चौकी इंचार्ज आननफानन में एक आरोपी भूरा को पकड़कर चौकी पर लाये तो उत्तेजित भीड़ ने उसे खींचकर हाथापाई की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे बचाकर एक कमरे में बैठा दिया। इसके बाद जाम लगा रहे लोगों को समझाकर थाने पर रिपोर्ट लिखाने भेज दिया। भाजपा नेता एमपीआर्य, लेखराज गंगवार, त्रिलोक गंगवार और मनोज आदि घायल राहुल को लेकर थाने पहुंचे। तीनों पर रिपोर्ट के बाद पुलिस ने राहुल को उपचार के लिए नवाबगंज भेज दिया। इधर, दुकान स्वामी सुनील गुप्ता का कहना है कि वह दुकान पर मौजूद नहीं थे। कारीगरों से झगड़ा हुआ था। ग्राहक की भी गलती रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें