फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित महिला को खरीदने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2016 01:21 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पटना की विवाहित महिला को तीस हजार रुपये में खरीदने के आरोपी को शुक्रवार को मानव तस्करी रोकथाम इकाई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

  पिछले वर्ष पटना के थाना मनेर क्षेत्र के दोस नगर की एक महिला ने बताया था कि उसने अपनी 19 वर्षीय पुत्री की शादी क्योलड़िया के राज कुमार से काफी समय पहले की थी। आरोप था कि राजकुमार ने युवती को तीस हजार रुपये में सुभाषनगर के गंदे नाले के पास रहने वाले महेंद्र को बेच दिया गया था। मामले में पांच फरवरी, 2015 को कोतवाली में रामकुमार और महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। रामकुमार को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला मानव तस्करी से जुड़ा था, इसलिए कोतवाली से विवेचना मानव तस्करी रोकथाम इकाई को सौंप दी गई थी। इकाई की टीम ने शुक्रवार को महेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महेंद्र से मानव तस्करी से जुड़े अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें