एक्सपर्ट से सर्जरी कराने की आशंका
सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से चार-पांच घंटे पहले ही प्राइवेट पार्ट को काटा गया था। घाव देखकर आशंका है कि किसी एक्सपर्ट से सर्जरी कराई गई थी। फिर सावधानी से टांके लगाए गए।
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि संबंधित युवक इस घटना को जबरन किए जाने से इन्कार कर रहा है। उसके परिजनों का आरोप है कि युवक को जबरन किन्नर बनाने की मंशा से प्राइवेट पार्ट काटा गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।