विपक्ष ने भी जानलेवा हमले की कराई रिपोर्ट
लठैता निवासी रेनू ने बताया कि बेटा तरुण सिंह शनिवार शाम 4:30 बजे गंज त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रहा था। पुरैना ढाल निवासी मोहित गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, सचिन गुप्ता और महेश चंद्र गुप्ता ने रास्ते में रोककर जान से मारने की नीयत से तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग की।
बेटे ने पड़ोस में स्थित ताऊ के घर में घुसकर जान बचाई। घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। जब तरुण 15 अक्तूबर को बरेली स्थित यूनिवर्सिटी से लौट रहा था, तब भी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उसको पीटा था। इसकी रिपोर्ट बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज है। आरोपी दबंग हैं। उनका आपराधिक रिकॉर्ड है।
सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि वीडियो और फुटेज की जांच कराई जाएगी। टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल तहरीरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।