फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश शर्मा नगर में नौकरानी की आग से मौत, बैंक कैशियर और बेटा हिरासत में 

Wed, 02 May 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
youth on custody
विज्ञापन
सुरेश शर्मा नगर के उपहार अपार्टमेंट में रहने वाले पीयूष चौधरी के घर में घरेलू काम करने वाली युवती की मंगलवार को आग से जलकर मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि पीयूष चौधरी के बेटे से इस युवती के प्रेम संबंध थे। 
विज्ञापन

युवती के परिवार वालों की तहरीर पर पीयूष चौधरी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीयूष और उनके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीयूष चौधरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बड़ा बाजार शाखा में कैशियर है। 
जोगी नवादा में रहने वाले वीरपाल की 21 वर्षीय बेटी डॉली पीयूष चौधरी के घर में दस साल से काम कर रही थी। पीयूष की पत्नी अर्चना चौधरी राधा माधव पब्लिक स्कूल में शिक्षिक हैं। बेटा अपूर्व चौधरी उर्फ मोनू के पास कुछ कंपनियों की सी एंड एफ है। उसने अपना ऑफिस घर से 200 मीटर की ही दूरी पर बना रखा है। पीयूष के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए वह कुछ समय से पास में  ही दिलीप भारद्वाज के घर में किराये पर रह रहे हैं। दिलीप भी एसबीआई की बदायूं ब्रांच में कैशियर हैं। 
विज्ञापन

अपूर्व ने बताया कि मंगलवार सुबह 7:15 बजे पीयूष स्कूटी से पत्नी को उनके स्कूल छोड़कर आए थे। उसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद वास्तु से जुड़ी कुछ चीजें बताने के लिए उसके बड़ा बाजार निवासी ताऊ बृजेश चंद्र रायजादा आए जिन्होंने ठेकेदार गुड्डू के साथ बातचीत की। 10:30 बजे वह घर में ताला लगाकर अपने कार्यालय में चला गया था। उनका डॉगी बुफी घर के अंदर बंद था। 12:45 बजे चीखपुकार शुरू होने के बाद घर में डॉली के आग लगा लेने का पता चला। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग बुझाई जिसके बाद लाश को कब्जे में लिया गया।   

जांच में साफ है कि अपूर्व और नौकरानी डॉली के प्रेम संबंध थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। डॉली के परिवार की तहरीर पर हमने पीयूष और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी बरेली 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें