फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी छीनने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
40 हजार की नकदी और मोबाइल फोन छीने, केस दर्ज
विज्ञापन

हिसार। एक शादी समारोह में शामिल होने राजस्थान जा रहे सेक्टर 1-4 के देवेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर 40 हजार की नकदी छीन ली गई। घटना सोमवार रात न्योली कलां रेलवे फाटक के पास की है। बोलेरो गाड़ी में सवार 7-8 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने देवेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर 1-4 निवासी देवेंद्र सिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात को अपनी पिकअप लेकर शहर से राजस्थान एरिया में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था। रास्ते में न्योली कलां रेलवे फाटक के पास एक बोलेरो चालक ने पिकअप के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी। देवेंद्र का आरोप है कि बोलेरो में सवार सात-आठ युवकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट करने वाले उनसे चालीस हजार की नकदी, मोबाइल फोन और पिकअप की चाबी छीनकर फरार हो गए। वह बड़ी मुश्किल से सिविल अस्पताल में पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सदर थाना के एएसआई रामलाल ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें