बरेली से लौट रहे कारचोबी कारोबारी को रविवार देरशाम एएनए कॉलेज तिराहे के पास दो बाइकों पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने लूट लिया। वे कारोबारी को पीटकर 17 हजार रुपये कैश समेत 50 हजार रुपये का माल छीन ले गए।
वार्ड चार अंसारी निवासी कारचोबी कारोबारी ताहिर बरेली में माल देकर 12 वर्षीय लड़के सलमान के साथ बाइक से लौट रहा था। रविवार देरशाम लगभग साढ़े नौ बजे शंखा पुल से आगे एएनए कालेज के पास पीछे से दो बाइकों पर आए तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। लुटेरों ने उसकी बाइक गिरा दी। इसके बाद पीटकर 17200 रुपये कैश, 21 साड़ियां, सूट आदि लूट ले गए। तबल लगने से ताहिर की पीठ में जख्म हो गया। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी है मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।