फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में किसान से 62 हजार लूटे

Sat, 17 Jan 2015 01:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गांव जा रहे किसान को बदमाशों ने नहर किनारे घेर लिया और उसके पास मौजूद 62 हजार रुपये लूट लिए। चाकू दिखाकर बदमाशों ने किसान को जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे वह विरोध नहीं कर सका।
विज्ञापन

कैंट इलाके के गांव बरकलीगंज निवासी किसान प्रीतम सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था। गांव के पास नहर किनारे पहुंचते ही चार पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके पास मौजूद 62 हजार रुपये लूट लिए। जब उसने विरोध करना चाहता तो चाकू दिखाकर उसे मारने की धमकी दी। जिससे घबरा गया। प्रीतम ने बताया कि लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। प्रीतम ने बताया कि जो रुपये उसके पास थे, वो धनराशि वह ठिरिया में रहने वाले बटाईदार मुरारी लाल से लेकर आ रहा था। इसकी सूचना उसने पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें