फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकवाणी केंद्रों पर छापेमारी, तीन केंद्र सील

Wed, 16 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसडीएम ने अनियमितता की शिकायत पर मंगलवार को कस्बे के लोकवाणी केंद्रों पर छापे मारे। छापामार कार्रवाई से घंटों हड़कंप मचा रहा। धड़ाधड़ लोकवाणी केंद्रों के शटर गिराकर संचालक भाग गए। एसडीएम ने 20 रुपये से ज्यादा वसूली पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

एसडीएम मेधा रूपम, तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह ने कस्बे में शाही रोड पर भिटौरा पुलिया और बारातघर में चल रहे दो लोकवाणी केंद्रों को चेक किया, दोनों बंद मिले। एसडीएम ने दोनों में सरकारी ताले डलवा दिए और आगे बढ़ गईं। पुलिस चौकी के पास और सब्जी मंडी में भी एक एक लोकवाणी केंद्र देखे। पुलिस चौकी वाला केंद्र बंद मिलने पर सील करा दिया। सब्जी मंडी में दुकानदार को सख्त हिदायत दी। लौटते वक्त शाही रोड पर लोकवाणी केंद्र संचालक के खुशामद करने पर इस शर्त पर खुलवा दिया कि आइंदा कोई शिकायत नहीं मिलेगी और निर्धारित बीस रुपये से ज्यादा शुल्क नहीं वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें