फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवंरपुर तलैया का विवाद सुलझा

Thu, 14 Jul 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरपुर तलैया में जहां मामूली सी बात पर दो समुदाय के लोग घरों से निकलकर एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे थे। बुधवार को चंद जिम्मेदार लोगों के समझाने पर दोनों ही समुुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर बात की। इस दौरान गले मिलकर गिले शिकबे दूर करके उनका कहना था कि अब हम कभी नहीं लड़ेंगे। 
विज्ञापन

थाना किला के कुंवरपुर तलैया पर शांति और भाईचारे के लिए दो समुदाय के लोगों की बैठक हुई। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से एक साथ रहने भाईचारे से रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटे से झगड़े को बिना वजह तूल नहीं दिया जाना चाहिए। यहां बाइक को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। कुछ लोगों ने बिना वजह इसे तूल दिया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। चौकी इंचार्ज मलूकपुर राजवीर सिंह ने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों ने खुद बैठक करके समझौता करने की कवायद करके अच्छी पहल की है। समाजसेवी जेसी पालीवाल, सुबोध जौहरी, पम्मी वारसी, भरत सिंह, किशनलाल वाल्मीकि ने बाइक को लेकर झगड़ने वालों को गले मिलवाया। सुबोध एडवोकेट ने कहा कि एकता की मिसाल यहां हमेशा कायम रखनी है। 
बैठक में यासीन, पप्पू मंसूरी, हाजी मजहर, सुनील फौजी, संजीव वाल्मीकि, शमीम अहमद, कमल किशोर वाल्मीकि, रामभरोसे आदि मौजूद रहे।
भाईचार कमेटी बनाई
बैठक में भाईचारा कमेटी का गठन कर दिया गया। इसमें एक पक्ष के मुरारी लाल, किशनलाल वाल्मीकि, सुनील कुमार, शहजादे वाल्मीकि, सुंदरलाल वाल्मीकि और दूसरे पक्ष के मोहसिन इरशाद, हाफिज रहीस मियां, ताज खान, रहीस मियां पहलवान और रजब अली कमेटी में रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें