फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच में लाइट बंद होने पर किसान एक्सप्रेस में तोड़फोड़, हंगामा

Mon, 14 May 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लुधियाना से धनबाद जाने वाली किसान एक्सप्रेस में रविवार रात तोड़फोड़ और हंगामा किया गया। एसी कोच में लाइट सप्लाई बंद होने के बाद ट्रेन में ही मौजूद कुछ यात्रियों ने इस कदर हुड़दंग मचाया कि बाकी लोगों की जान सांसत में पड़ गई। महिलाओं से भी छेड़छाड़ की गई। बरेली जंक्शन पर ट्रेन काफी देर रुकी रही। 
विज्ञापन

मुरादाबाद की ओर से देर रात बरेली होकर गुजरने वाली किसान एक्सप्रेस रविवार रात निर्धारित समय से करीब बारह घंटे लेट चल रही थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन जब रामपुर से बरेली की ओर आ रही थी तो ट्रेन के एक एसी कोच की लाइट खराब हो गई। इससे कोच में अंधेरा होने के साथ ही लगा एसी भी बंद हो गया। कोच के मौजूद यात्रियों ने ट्रेन अटेंडेंट से इसकी शिकायत की पर कोई हल नहीं निकलने पर वह गुस्सा गए।
रात साढ़े बारह बजे ट्रेन के बरेली में रुकते ही इन यात्रियों ने कोच में तोड़फोड़ और हंगामा शुरू कर दिया। अंधेरे कोच में महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई। हंगामे की सूचना पर ट्रेन का लाइटिंग स्टाफ भी पहुंचा पर वह दिक्कत को दूर नहीं कर सका। एक घंटे बाद रात डेढ़ बजे ट्रेन जंक्शन से रवाना हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें