फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मेरे बच्चे का अपहरण हो गया है!

Tue, 13 Jan 2015 01:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक पक्ष का पांच साल का बच्चा घबराकर कहीं चला गया। इस पर बच्चे की मां ने कंट्रोल रूम को फोन किया कि बदमाशों ने उसके बच्चे का अपहरण कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। इंस्पेक्टर कैंट आनन फानन में मौके पर पहुंच गए और बच्चा गांव में ही मिल गया। पुलिस ने मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कैंट के गांव ठिरिया निजावत खां में हुई। यहां के रहने वाले रिफाकत ने निसार को कुछ समय पहले पांच हजार रुपये दिए थे। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान निसार का पांच साल का बच्चा कहीं चला गया। बच्चे को गायब देख उसकी मां नाजरीन ने शोर मचाया कि उसके पुत्र का अपहरण कर लिया गया है। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इस पर पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कैंट रामवीर सिंह यादव ने बताया कि बच्चा गांव में ही मिल गया। उन्होंने बताया कि रिफाकत और निसार के बीच पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें निसार की पत्नी को चोट आई है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही झगड़ा करने के आरोप में दोनों पक्षों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें