फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचौली के पास मिली मैनेजर की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 04 May 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
बैंक मैनेजर की हत्या
विज्ञापन
थाना कैंट के बंगला नंबर-12 पोस्टर कॉलोनी में रहने वाले रिलायंस इंश्योरेंस के रिलेशनशिप मैनेजर वैभव (36) दुर्गवंशी की लाश कचौली नहर के पास सड़क किनारे पड़ी मिली। उनकी बाइक और हेलमेट का पता नहीं है। पुलिस हत्या और हादसे में उलझ गई है। वैभव किस तरह और क्यों बिथरी चैनपुर इलाके में आए। उनकी बाइक कहां गई। इसकी खोजबीन कराई जा रही है। 
विज्ञापन

सोमवार की शाम सवा पांच बजे वैभव दुर्गवंशी कचहरी रोड स्थित अपने ऑफिस से निकले थे। छह बजे उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से परिवार वाले उनका मोबाइल नंबर मिलाते रहे, लेकिन बंद ही रहा। मंगलवार की सुबह थाना बिथरी चैनपुर पुलिस को सूचना मिली कि कचौली गांव के पास सड़क किनारे युवक की लाश मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के गले में पड़े आई कार्ड से पहचान करके दोस्तों को खबर करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वैभव की मौत की खबर सुनकर दिल्ली में नौकरी करने वाला उनका भाई हिमांशु देर शाम घर पहुंच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर वैभव के परिवार का कोई व्यक्ति नहीं था। उसके दोस्तों ने भी ठीक से जानकारी नहीं दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया, लेकिन अभी तक वैभव की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। हेलमेट और बाइक गायब होने से वैभव की हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसओ बिथरी चैनपुर कमल सिंह यादव ने बताया कि अभी तक उन्हें इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तो हादसे की ओर भी इशारा कर रही है। वैभव के शरीर में चोटें तो कई जगह हैं, लेकिन मारपीट की नहीं है। वैभव की मौत सर में चोट लगने से हुई है। इसके बाद विवेचना में कुछ और तथ्य आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।  

तीन भाइयों में सबसे छोटे थे वैभव
वैभव का कानपुर में रहने वाला भाई वैष्णो देवी की यात्रा पर गया हुआ है। दिल्ली में नौकरी करने वाला भाई हिमांशु ही अभी आ पाया है। एक भाई की आठ महीने पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि वह वैभव के अंतिम संस्कार के बाद ही वह इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


दिसंबर में हुई थी शादी
वैभव की शादी दिसबंर में ही गांधीनगर की निधि के साथ हुई थी। चार दिन पहले ही वैभव पत्नी को लेकर चाहबई में किराए के मकान में शिफ्ट हो गया था। इसके लिए उसने छुट्टी भी ली थी। दोस्तों ने बताया कि पति की मौत होने के बाद निधि की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटे को खोने वाली वैभव की मां ही बहू को संभाल रही है। उसकी कच्ची गृहस्थी टूटने से मोहल्ले के लोग सदमे में हैं।    

कहीं वाहन से कुचलकर तो नहीं मार दिया
वैभव की मौत को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि उसका दुश्मन कौन है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि वाहन से कुचलकर तो उसकी हत्या नहीं कर दी है। पुलिस इस एंगिल पर भी छानबीन कर रही है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरों की मद्द से वैभव के बारे में पता कराया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें