कांवड़िया बने बैठा पुलिस स्टाफ
जिले की पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नया फंडा अपनाया है। पुलिस कर्मी कांवड़ियों के वस्त्र पहनकर उन पर नजर रख रही है। यह पुलिस कर्मी जत्थों के साथ भी चल रहे हैं। विवाद होने की स्थिति में कांवड़ियों की तरफ वस्त्र पहनने वाले पुलिस कर्मी उन्हें समझाने का काम भी करेंगे। दूसरे सोमवार के लिए कछला घाट से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों के जत्थों के जाने का सिलसिला शनिवार से जाने शुरू होते हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम अभी भी हैं। चीता मोबाइल को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। रक्षक मोबाइल की मोबाइलों पर दिन में आठ बजे से सुबह आठ बजे तक एक पार्टी और शाम को आठ बजे से सुबह आठ बजे तक दूसरी पुलिस पार्टी की ड्यूटी फिक्स कर दी गई हैं। सुरक्षा के इस बार नया फंडा यह अपनाया गया है कि पुलिस कर्मी कांवड़ यात्रियों की ड्रेस में भी तैनात हैं। जत्थों के साथ कांवड़ यात्रियों की भेष में ही पुलिस वाले भी चल रहे हैं। बरेली से बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, नैनीताल की तरफ वाले मार्गों पर कांवड़ियों की ड्रेस में पुलिस कर्मी तैनात हैं। बरेली शहर के अलावा कस्बों के संवदेनशील इलाकों में भी पुलिस कर्मियों की कांवड़ियों की ड्रेस में ड्यूटी लगाई गई है। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि कांवड़ यात्रियों के साथ उन्हीं की ड्रेस में पुलिस कर्मी भी चल रहे हैं। उन्होंने देहात इलाके में सभी स्थानों पर यह व्यवस्था की है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि कांवड़ियों की ड्रेस के अलावा सादे कपड़ों में भी संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात की गई है। खुराफातियों पर नजर रखने के लिए एलआईयू की टीम काम कर रही है।