फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरेली गांव में चुनावी रंजिश में फायरिंग, सात घायल

Sat, 05 Nov 2016 01:33 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में जरेली गांव की महिला प्रधान और बीडीसी सदस्य के परिवार के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार को खून खराबे में बदल गया। दोनों पक्षों में दिनदहाड़े फायरिंग हो गई। इसमें प्रधान समेत सात लोग छर्रे लगने से मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। देर शाम एसपी देहात की अगुवाई में पुलिस ने गांव में दबिश दी। मुलायम यूथ ब्रिगेड के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बताए जा रहे प्रधान पक्ष के अब्बास जैदी के घर से एक बंदूक, दो तमंचे और एक बैग में रखे कारतूस बरामद किए हैं। दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन

प्रधान जन्नती बेगम के पति अली राजा और बीडीसी सदस्य रुआब बानो के परिवार में पंचायत चुनाव से तनातनी चल रही है। शुक्रवार अपराह्न तीन बजे प्रधान के देवर कमर अली और बीडीसी रुआब बानो के देवर कलीम में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। पहले गाली-गलौज हुई फिर एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। उस समय तो दोनों अपने घर चले गए मगर कुछ ही देर बाद दोनों ओर से असलहे निकल आए और  फायरिंग होने लगी। करीब 20 मिनट तक कई राउंड गोलियां चलती रहीं। बीडीसी सदस्य रुआब बानो, उनके पति रजी हैदर, बेटा जरी हैदर, अजमे हैदर, जैफी हैदर, ननद सायरा बानो छर्रे लगने से घायल हो गए। प्रधान जन्नती बेगम के पिता मो. यासीन को भी छर्रे लगे। कुछ ही देर में कोतवाल प्रमोद कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बीडीसी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने प्रधान पक्ष के अब्बास जैदी, प्रधान के पिता यासीन और बीडीसी पक्ष के अलीन को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात तक तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें