रिठौरा चौकी पर शिकायत करने के बाद दबंगों ने खाता गांव में पुलिस की मौजूदगी की में जमकर फायरिंग करके दहशत फैला दी। सिर में गोली लगने से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। गोलाबारी की सूचना पर एसओ ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर हमलावर को दौड़ाया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके घायल को इलाज के लिए नवाबगंज भेजा जा रहा है।
थाना हाफिजगंज के गांव खाता निवासी मैकूलाल ने बताया कि गांव का कल्लू पुत्र चंद्रसेन कृष्णपाल पुत्र सुभाष से उसके चचेरे भाई राजेंद्र से पुरानी रंजिश चलती है। वह अपनी भाई के संग रहता है। शाम करीब चार बजे कल्लू, कृष्णपाल,अपने साथियों के साथ तमंचा लेकर उसके घर पर आ गए। उन्होंने हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत करने वह रिठौरा चौकी पर गये। जहां से पुलिस भी गांव पहुंची थी। राजेंद्र ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में ही हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली उसके भाई मैकूलाल के सोलह साल के लड़के विक्की के सिर में लगी। गोलीबारी की खबर मिलने पर एसओ धर्मेन्द्र कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और हमलावरों को दौड़ा दिया। एसओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मैकूलाल की ओर से कल्लू व कृष्णपाल के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। घायल विक्की का इलाज नवाबगंज के सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है।