फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी साहब, मेरी शादी है, सुरक्षा दो

Thu, 13 Apr 2017 12:51 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
बटलर प्लाजा के एक कारोबारी की दबंगई से परेशान युवती ने आईजी विजय प्रकाश से पुलिस सुरक्षा मांगी है। युवती की शादी होने वाली है। कारोबारी मोबाइल पर शादी रुकवाने की धमकी दे रहा है। आईजी ने युवती के संवेदनशील मामले में एसएसपी जोगेंद्र कुमार को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन

बटलर प्लाजा की एक दुकान पर सीबीगंज निवासी युवती नौकरी करती थी। दुकान के मालिक ने युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर प्रेम संबंधों में फंसा लिया। पिछले महीने युवती की शादी तय होने के बाद उसने किनारा करना शुरू किया। कारोबारी ने फोन पर धमकी देना शुरू किया। परेशान होकर युवती ने नौकरी छोड़ दी। एक दिन कारोबारी युवती के होने वाले पति के घर पर पहुंच गया। वहां युवती से अपने प्रेम संबंधों को खोलकर शादी तोड़ने के लिए कहा। यह बात युवती के परिवार तक पहुंची। युवती को भी मोबाइल पर धमकी मिल रही थी कि दुकानदार उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगा। 
युवती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। एसएसपी ने ट्रेनी महिला आईपीएस रवीना त्यागी और डिप्टी एसपी रजनीश को टास्क सौंपा था। पुलिस ने बटलर प्लाजा की दुकान पर दबिश देकर दुकानदार को उठा लिया था। कोतवाली में दुकानदार से लिखित लिया गया कि युवती को नहीं परेशान करेगा। डिप्टी एसपी ने चेतावनी दी थी कि दोबारा परेशान करने पर उसके खिलाफ वह खुद मुकदमा दर्ज करवाएंगे। 
विज्ञापन


युवती ने आईजी से की गुहार  
युवती अपनी शादी को लेकर परेशान है। उसकी 16 अप्रैल को सगाई और 18 अप्रैल को शादी है। बुधवार को आईजी विजय प्रकाश से मिलकर युवती ने शादी के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग रखी है। महिला अपराध पर पुलिस के सख्त रवैया के चलते आईजी ने तत्काल एसएसपी जोगेंद्र कुमार को पुलिस सुरक्षा के लिए पड़ताल करने मुहैया करवाने के लिए लिख दिया। 

पुलिस ने कारोबारी से लिखवाया, परेशान नहीं करेगा 
डिप्टी एसपी रजनीश ने बताया कि कारोबारी की पत्नी एलआईयू में कांस्टेबल है। कारोबारी का आरोप था कि युवती ने उससे आठ लाख उधार लिये थे। जिसमें दो लाख वह दे चुकी है। बाकी रकम नहीं चुका रही, इसलिए उसको झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। पुलिस ने युवती से भी लिखवा लिया था कि वह एक महीने में दुकानदार का रुपया वापस कर देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें