फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे पति के साथ नहीं रहना, तलाक चाहिए

Wed, 13 Sep 2017 02:06 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैंट के सदर बाजार की तनु ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के पास जाकर कहा कि उसे पति से तलाक चाहिए। तनु का कहना है कि पति की आदतें अच्छी नहीं है। वह शराब पीता और जुआ भी खेलता है। विरोध करने पर आए दिन मारपीट क रता था। तीन साल पहले उसने उसे दो बेटियों के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। उससे उसे जान का खतरा है। वह किसी भी हाल मेें उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। फरहत ने तनु को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

तनु ने फरहत को बताया कि 10 फरवरी 2008 को उसकी शादी मोहल्ला बाग ब्रगटान के रहने वाले बृजेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बृजेश की गलत आदतों की वजह से उसका मनमुटाव होने लगा। उसने तमाम कोशिशें की, लेकिन बृजेश की आदतें नहीं सुधरीं। वह मायके से पैसा लाने को कहने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता था। बृजेश के साथ रहने पर उसने दो बेटियों को जन्म दिया। सास और ननद को बेटियां पसंद नहीं थी। उन्होंने भी उस पर जुल्म करने शुरू कर दिए। 25 जून 2013 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। पति अब भी उसे लगातार धमका रहा है। उसे कोई खर्च नहीं देता है। वह उसकी बेटियों को अगवा कर सकता है। बृजेश के साथ उसे किसी भी हाल में नहीं रहना है। उसे तलाक दिला दो। फरहत ने तनु को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कराकर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें