फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति से होली मनमाने की जिम्मेदारी थानों को सौंपी

Wed, 09 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रशासनिक अधिकारियों को आशंका है कि तीन महीने पहले हुए पंचायत चुनाव की गांवों में खून खराबा न करा दे। इसीलिए थाना प्रभारियों को शांति से होली का त्योहार मनमाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर के संवेदनशील इलाकों में ंभी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए थानों में असरदार लोगों की बैठक कराने और उपद्रवी तत्वों को पाबंद करने की जिम्मेदारी थाना प्रभारी, सीओ और एसडीएम को सौंपी गई है। जिले के 250 होली स्थलों और उनके आसपास के इलाकों को संवेदनशील मानते हुए विशेष चौकसी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम गौरव दयाल और एसएसपी आर के भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कहा कि 23 मार्च की शाम से 24 मार्च की शाम चार बजे तक जिले में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। तीन दिन के अंदर सीओ और मजिस्ट्रेट को शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्थानों से होली के जुलूस निकलेंगे, वहां पर अभी से भ्रमण कर लिया जाए, जुलूस का कोई भी नया रूट नहीं होना चाहिए। बिजली की 24 घंटे आपूर्ति हो, किसी कारण से बिजली न आए तो उसकी सूचना पहले से ही दे दी जाए। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके के लोगों को जोड़ते हुए मुहल्लों में होली सुरक्षा समिति भी बनवा दी जाए। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें