फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़ा चावल से भरा ट्रक लूट ले गए बदमाश

Sat, 06 Feb 2016 01:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े ट्रक में सो रहे हेल्पर का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया और साथ ही ट्रक भी लूट ले गए। बदमाश हेल्पर को बिलासपुर इलाके में हाथ पैर बांधकर फेंक गए। ट्रक लूटने वालों की लोकेशन गजरौला के जोया टोल प्लाजा तक मिली है। पुलिस इसी आधार पर ट्रक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के मॉडल टाउन निवासी सतेंद्र सिंह के तीन ट्रक बृहस्पतिवार रात पूरनपुर से चावल भरकर परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक स्थित वेयर हाउस में उतारने आए थे। दो ट्रकों से चावल उतार लिया गया था, जबकि एक ट्रक लेट आने के कारण चावल का उतार नहीं हो पाया था। ट्रक सड़क किनारे खड़ा करके चालक अपने घर चले गए थे। जबकि हेल्पर ट्रकों में ही सो रहे थे। दोनों खाली ट्रकों के बीच चावल भरा ट्रक खड़ा था। जिसमें हेल्पर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटा निवास पुरैनिया जदीद मिलक (रामपुर) ट्रक में सो रहा था। आधी रात को कार सवार चार बदमाश आए और इंद्रजीत को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद कार में डाल लिया और दो बदमाश ट्रक स्टार्ट कर लूट ले गए। बदमाश हेल्पर को बिलासपुर के पास बंधक बनाकर फेंक गए। किसी तरह से बंधन मुक्त होकर होकर पहले वेयर हाउ और िफर परसाखेड़ा चौकी पहुंचा। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। एसओ सीबीगंज कमल सिंह यादव ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के टोल प्लाजा पर रात 1.49 बजे ट्रक की लोकेशन मिली। इसके बाद मुरादाबाद के मूड़ा पांडे टोल प्लाजा पर 2.40 बजे और गजरौला के जायो टोल प्लाजा पर सुबह 4:30 बजे लोकेशन मिली। मूड़ा पांडे टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ट्रक में बैठे तीन बदमाशों की तस्वीर नजर आई। पुलिस इसी आधार पर बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें