फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी के सराफ की कन्नौज में गला रेतकर हत्या

Fri, 06 Oct 2017 02:29 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
जांच करती पु‌िललिस
विज्ञापन

विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी से गायब सराफ की लाश गुरुवार सुबह कन्नौज की गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डुडवा बुजुर्ग के पास से बरामद हुई। उसका किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शर्ट की जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त की। सराफ के भाई ने डिफेंस कॉलोनी में ही रहने वाली उसकी कथित प्रेमिका पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
त्रिशूल एयरबेस के पास डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले 30 वर्षीय सराफ पारस रस्तोगी उर्फ विक्की लोगों को ब्याज पर रुपये भी देते थे। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे पारस घर से अपनी बुलेट बाइक लेकर निकले। आधा घंटे बाद ही उनकी बाइक कॉलोनी के ही एक एटीएम बूथ के बाहर खड़ी देखी गई लेकिन पारस का पता नहीं चला। बाद में दोस्तों ने बाइक बैरियर वन चौकी पर खड़ी करा दी थी। काफी देर इंतजार के बाद भी पारस नहीं लौटे तो घरवालों ने उन्हें तलाशा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कन्नौज पुलिस ने घरवालों को डुडवा बुजुर्ग गांव के पास पारस की लाश मिलने की खबर दी। उनकी धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या की गई दी। मौके पर खून से सनी पानी की बोतल पड़ी थी। जमीन पर भी खून फैला था। सूचना पर कन्नौज के पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी और गुरसहायगंज कोतवाल आलोक सिंह यादव फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।  
विज्ञापन


पारस का कुछ महीने पहले पत्नी से हुआ था तलाक 
पारस के भाई दीपक रस्तोगी ने बताया कि उसका कारोबार अच्छा चलता था। तीन साल पहले पारस की शादी मठ की चौकी निवासी निधि रस्तोगी के साथ हुई थी। कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी में आपसी सहमति से तलाक हो गया था।  

सपा का कार्यकर्ता था पारस
पारस सपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर नरेश त्यागी के मुताबिक, पारस के खिलाफ किला थाने में एक एफआईआर दर्ज हुई थी।  दर्ज इसके बाद वह परिवार के साथ डिफेंस कॉलोनी में आकर बस गए थे। वह सपा पार्टी में कार्यकर्ता भी था।  
विज्ञापन


कॉलोनी की ही एक विवाहिता से थे संबंध 
दीपक ने डिफेंस कॉलोनी निवासी विजय पंवार की पत्नी कोमल के खिलाफ अपने भाई पारस की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि विक्की के कोमल से संबंध थे। कोमल ने ही कुछ लोगों के साथ मिलकर पारस की हत्या की है। दीपक ने बताया कि विक्की सोने की तीन अंगूठियां, हाथ में चांदी का ब्रेसलेट और गले में करीब तीन तोले की सोने की चेन पहने थे। मोबाइल भी उनके पास था। शव के पास से ये सामान नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, पारस का व्हाट्सऐप अकाउंट बुधवार शाम छह बजे अंतिम बार अपडेट हुआ था।

गुरसहायगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इज्जतनगर थाने की पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। केस से संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
- नीति द्विवेदी, सीओ तृतीय 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें