फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने चौकी में ही प्रेमी को जड़ा तमाचा

Fri, 15 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका ने बृहस्पतिवार को जगतपुर पुलिस चौकी में ही बातचीत के दौरान प्रेमी के गाल पर थप्पड़ मार दिया। वह शादी करने की जिद पर अड़ी रही। लड़की का कहना था कि अभी शादी कर और कमरे पर लेकर चल, वरना मुकदमा लिखाकर तुझे जेल भिजवा दूंगी। लड़की के रुख को देखते हुए चौकी इंचार्ज ने दोनों को महिला थाने भेज दिया। शहर में रहने वाली बीस साल की लड़की ने रविवार की दोपहर दो बजे थाना बारादरी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि वह पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात जिला रामपुर के बिलासपुर के ग्राम पिपलिया विजय नगर नरेंद्र कु मार से हुई। इसके बाद शादी का झांसा देकर नरेंद्र ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। वह एक साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। शादी को कहने पर वह टाल देता था। एक सप्ताह से नरेंद्र कुमार गायब है। लड़की की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने नरेंद्र को बुला लिया। वह अपने परिवार के लोगों के साथ जोगीनवादा चौकी पहुंचा। यहां लड़की भी अपनी मां के साथ आ गई। पुलिस के मुताबिक लड़की शादी तुरंत करने की जिद पर अड़ी थी। जबकि लड़के का कहना था वह उससे शादी करने के लिए समय चाहता है। नरेंद्र के परिवार वाले भी लड़की से शादी करने के लिए राजी थे। बातचीत के दौरान ही लड़की ने नरेंद्र कुमार को थप्पड़ मार दिया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने मामला महिला थाने को भेज दिया है।
विज्ञापन

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें