फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप की मशीन में मिली गड़बड़ी, चालान

Sat, 04 Mar 2017 01:05 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Gasoline pump was malfunctioning machine, invoices - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
देवचरा में नकली पेट्रोल का धंधा पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन ने आसपास के पेट्रोल पंप निशाने पर ले लिए हैं। शुक्रवार शाम डीएम ने अचानक चेकिंग कराई तो एक पंप पर 40 एमएल ज्यादा मशीन से तेल निकला। चेकिंग टीम ने चालान कर इसकी बिक्री बंद करा दी। जबकि एस्सार पंप से लिए गए डीजल और पेट्रोल के नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र सिंह ने चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर छापामारी रखी। उनके निशाने पर वही पंप हैं जो कि नेफ्था से नकली पेट्रोल बनाकर ग्राहकों के बेच रहे हैं। पिछले दिनों नकली पेट्रोल के पकड़े गए आरोपियों से हुए खुलासे के आधार पर शुक्रवार शाम एस्सार पंप राज फिलिंग स्टेशन पर टीम चेकिंग कराई और नमूने भी लिए गए। इसी पंप के पास ही नकली पेट्रोल बनाने का धंधा चल रहा था। रात में धंधा पकड़े जाने के बाद पंप संचालक ने इसे बंद कर दिया था। शुक्रवार को सूचना मिली कि पंप खुल गया है, तब चेकिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने भरे।
चेकिंग टीम ने राम गंगापार भगवानपुर फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। पंप संचालक पहले से ही अलर्ट था, उसने डिस्पेंसिंग मशीनें सैट कर दी थी, जिससे चेकिंग में डीजल और पेट्रोल ज्यादा निकलने लगा। टीम ने जब माप प्रक्रिया अपनाई तो 40 एमएल ज्यादा तेल निकला। टीम ने तुरंत इसकी बिक्री बंद करके चालान कर दिया, बताया जाता है कि यह पंप संचालक पुलिस जांच के दौरान कार्रवाई के लिए निशाने पर है। इनके अन्य पंप भी बताए गए हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है। चेकिंग टीम में डीएसओ केएल तिवारी, वाट माप निरीक्षक विनय कुमार, एआरओ किशोर कुमार, रामेश्वर प्रसाद, आशीष कुमार, आईओसी से सेल्स आफीसर प्रवीण प्रभाकर आदि मौैजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें