फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गेम’ का लाइसेंस लिया, लगाने लगे ‘दांव’

Sat, 04 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्विज गेम के नाम पर खोले गए सेंटरों ने लाइसेंस तो गेम के नाम पर लिया। जिसकी शर्तों में सबसे अहम है कि ‘गेम सिर्फ स्किल बढ़ाने और मनोरंजन के लिए खेला जाए किसी भी दशा में गेम आफ चांस के रूप में नहीं होना चाहिए’ लेकिन इसी असली शर्त का ही पालन नहीं हो रहा। दरअसल इन सेंटरों पर बिल्कुल लाटरी की तरह हर घंटे 11,22,33,55 रुपयों के सवाल पर जवाब मांगा जा रहा है। जवाब जो सही निकल रहा है उसपर नौ गुना पैसा वापस किया जा रहा है। पब्लिक तो इस गेम को दांव मानकर ही खेल रही है भले ही मनोरंजन कर विभाग इसे गेम आफ चांस न माने। शहर में नौ लाइसेंस इस गेम के लिए दिए गए हैं जिनमें छह सहगल बंधु के हैं। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आमोद और पणकर नियमावली के तहत डिजायर इंडिया आन लाइन क्विज गेम चलाने के लिए शहर में नौ लाइसेंस जारी किए गए हैं। जिला मनोरंजन कर अधिकारी कार्यालय से जारी लाइसेंस के साथ शर्तें भी दी गयी हैं। पुलिस रिपोर्ट आधार पर जारी लाइसेंस की प्रति संबंधित थानों को दी जाती है। आवेदकों ने लाइसेंस पाते ही इसकी आड़ में लाटरी की तरह का ही खेल शुरू करा दिया है।
मनोरंजन कार्यालय से जारी लाइसेंस शर्तों में साफ लिखा है कि लाइसेंस स्थल पर लाटरी, जुआ, अश्लील प्रदर्शन, अवैध मनोरंजन और गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। कुल नौ शर्तों के साथ जारी होने वाले लाइसेंस की प्रति स्थल पर प्रदर्शित होनी चाहिए और अग्निशमन उपकरण भी होना चाहिए, लेकिन ऐसा कहीं कुछ नहीं है। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर सहायक आयुक्त दयाशंकर ने लाल फाटक स्थित एक लाइसेंसी का निरीक्षण किया था, लेकिन उन्हें उस समय सब ठीक मिला।
विज्ञापन


नौ में छह लाइसेंस सहगल बंधु को

शहर में सिर्फ नौ लाइसेंसी हैं। बिना लाइसेंस के भी कई जगह आन लाइन लाटरी का खेल हो रहा है। छह स्थानों पर सचिन सहगल और वीके सहगल काबिज हैं। बताया जाता है कि पुलिस और प्रशासन तक बेहतर सेटिंग होने से हर दिन लाखों रुपये क्विज गेम पर लगाए जा रहे हैं।

ये हैं शहर में लाइसेंसी
0 दीपक गुप्ता, कटरा चांद खां
0 संदीप कश्यप, सचिन और वीके सहगल, किशोर बाजार
0 इरफान, पेट्रोल पंप के पास कोहाड़ापीर
0 मोहित भारद्वाज, सचिन और वीके सहगल, कानूनगोयान
0 शरद अग्रवाल, सचिन और वीके सहगल, बानखाना
0 जसपाल सिंह, सचिन और वीके सहगल, सब्जी मंडी किला
0 बिलाल, सचिन और वीके सहगल, लाल फाटक
0 मोहित अरोरा, त्रिमूर्ति चौराहा, संजय नगर
0 अनूप कुमार, सचिन और वीके सहगल, भूड़

‘जिला मनोरंजन कार्यालय से नौ लाइसेंस जारी हैं। शर्तों का पालन नहीं होने पर लाइसेंस रद होंगे। मौके पर गलत गतिविधि होने और जुआ खेलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।’
विज्ञापन

- दया शंकर, एसी, मनोरंजन कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें