फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, फिर साथ रखा, अब धोखा

Tue, 17 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले फेस बुक पर दोस्ती। फिर दो साल तक लिव इन रिलेंशन में रहे। अब शौहर ने धोखा दे दिया। लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर रिलायंस का इंजीनियर दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। युवती गर्भवती हो गई तो पहले उससे मारपीट कर गर्भपात करा दिया। फिर गुजरात में उसे अकेला छोड़कर चला आया। पीड़ित युवती किसी तरह गुजरात से बरेली पहुंची। युवक के घर का पता लगाकर ससुराल भी पहुंच गई तो ससुराल वालों की मारपीट का शिकार हो गई। युवती का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने शौहर की शादी कहीं और तय कर दी है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

बरेली के किला क्षेत्र में रहने वाला युवक गुजरात में रिलायंस कंपनी में इंजीनियर है। वहां उसकी फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हो गई। युवती के मुताबिक शादी का झांसा देकर वह दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में उसने चुपके से उससे निकाह कर लिया। जब वह गर्भवती हो गई तो शौहर ने उससे मारपीट की। इसके चलते उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि शौहर उसे गुजरात में अकेला छोड़कर अपने घर आ गया। युवती का कहना है कि वह किसी तरह पता लगाते हुए बरेली में किला के बाकरगंज स्थित ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। विरोध करने पर ससुराल वालों ने मारपीट की। किला थाना प्रभारी मोहम्मद कासिम का कहना है कि युवती की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें