फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ और एक हजार के नोट बदलने पर बुकिंग क्लर्क सस्पेंड

Thu, 10 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
asd
विज्ञापन
इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर तैनात एक कामर्शियल क्लर्क ने टिकट काउंटर से पांच सौ और एक हजार के नोट बदल दिए। इसकी शिकायत मिलने पर सीनियर डीसीएम ने कामर्शियल क्लर्क को सस्पेंड कर दिया। इस मामले की जांच के बाद क्लर्क को चार्जशीट दी जाएगी। 
विज्ञापन

कामिल खान इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर कामर्शियल क्लर्क हैं। मंगलवार रात नौ बजे से बुधवार सुबह पांच बजे तक उनकी ड्यूटी टिकट काउंटर पर थी। बुधवार सुबह ड्यूटी बदलने पर दूसरे क्लर्क ने टिकट काउंटर में देखा तो पांच सौ और एक हजार के नोट भरे पड़े थे, लेकिन छोटे नोट नहीं थे। छोटे नोट न होने से यात्रियों को वापसी देने में दिक्कत आई, जिस पर कुछ यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इससे मामला अफसरों के पास पहुंच गया। शिकायत मिलने पर सीनियर डीसीएम आरसी श्रीवास्तव ने शुरुआती जांच कराई। इसमें पाया गया कि कामिल खान ने टिकट काउंटर पर आए 10, 20, 50 और 100 रुपये नोट अपने एक नजदीकी को दे दिए। उनकी जगह पांच सौ और हजार के नोट लेकर कैश काउंटर में रख लिए। शुरूआती जांच के बाद सीनियर डीसीएम ने क्लर्क कामिल खान को सस्पेंड कर दिया। इसकी रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक को भेज दी। रेलवे सूत्रों की मानें तो नोट बदलने के इस खेल में एक मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और टीटीई शामिल रहे। इनकी भूमिका के बारे में भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में कामर्शियल क्लर्क कामिल खान पर लगे आरोप में अनियमितता पाई गई। इस पर क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है।
 - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें