फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनी दरोगा ने की चौकीदार की पिटाई, एफआईआर

Mon, 05 Feb 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार से मारपीट करने के मामले में एडीजी प्रेमप्रकाश के आदेश पर थाना बिशारतगंज में तैनात अंडर ट्रेनी दरोगा कुलदीप कुमार के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस घटना के बाद एडीजी ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार को सभी अंडर ट्रेनी दरोगाओं की पुलिस लाइन में मीटिंग बुलाकर पब्लिक के साथ सही व्यवहार की ट्रेनिंग देने के भी निर्देश दिए हैं ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन

सुभाषनगर की बीडीए कॉलोनी में किराये पर रहने वाले दरोगा ने कार निकालने में देरी होने जैसी मामूली बात पर नाराजगी दिखाते हुए चौकीदार सुधाकर सोनकर को रविवार शाम कार में डाल लिया था। दरोगा और उसके दो साथियों ने कार में सुधाकर से मारपीट करके सुभाषनगर थाने की पुलिस के हवाले किया था। थाने में तबीयत बिगड़ने पर चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला एसएसपी जोगेंद्र कुमार तक पहुंचने के बाद थाने में मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखी गई।

एडीजी बोले, खुद को अधिकारी समझ रहे हैं ट्रेनी दरोगा
एसएसपी को ट्रेनी दरोगाओं की सही ट्रेनिंग दिलाने के निर्देश जारी करने के बाद एडीजी ने कहा कि ट्रेनी दरोगा खुद को अफसर से कम नहीं समझ रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग सही नहीं होने से गड़बड़ी हुई है। पुलिस लाइन में उनकी कसरत कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें