फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने पर रासुका लगाएं

Wed, 13 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने  व्हाट्सएप पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी कर भावनाएं भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी की अगुवाई में डीआईजी से मिले उलमा के शिष्टमंडल ने सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वालों पर रासुका लगाए जाने की मांग की। मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे आरएसी के नायब सदर  मौलाना अदनान रजा कादरी की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय के लोग डीआईजी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें धार्मिक टिप्पणी करके मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं। इससे पूरी यूपी में माहौल खराब हो रहा है। लगातार व्हाट्सएप और फेसबुक पर टिप्पणी की जा रही हैं। तीन दिन पहले शीशगढ़ में पैगंबरे इस्लाम पर टिप्पणी की गई। इसी दिन बिशारतगंज में कुरआन की बेहुरमती कर दी। सीबीगंज में भी पैगंबरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी हुई है। पिछले साल मीरा की पैंठ, रिठौरा और लाल फाटक के पास भी इसी तरह धार्मिक टिप्पणी किए जाने के बाद बवाल हो चुके हैं। पुलिस कार्रवाई के बावजूद भी फिरका परस्त ताकतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी तरह व्हाट्सएप और फेसबुक पर टिप्पणी होती रही तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। डीआईजी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मोहम्मद उस्मान रजा खां, हाफिज इमरान रजा खां, अब्दुल हलीम खां, हसन रजा खां, खालिद रजा खां, सलीम रजा खां, हाफिज इमरान रजा बरकाती, जाहिद रजा, इमदाद रजा, साजिद रजा बरकाती, जाहिद रजा, इंतकाब रजा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें