फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता दो साल से जेल में बंद, बेटे की हत्या

Mon, 30 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
मृत बालक दीपक
विज्ञापन
आंवला। थाना अलीगंज के जोगीठेर गांव के  लापता मासूम दीपक की हत्या करके हत्यारे उसका शव जंगल में फेंक गए। दीपक का शव गांव के पास जंगल में चरी के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। मासूम के पिता दो साल से गांव के एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल में है। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हत्यारों का पता नहीं लग पाया है। ग्राम जोगीठेर के नन्हे लाल का दस साल का बेटा दीपक शनिवार दोपहर दो बजे से लापता हो गया। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने उसकी रात भर तलाश की। रिश्तेदारियों में तलाश कराई गई, लेकिन दीपक के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। परिवार वालों ने गांव के पास जंगल में दीपक की तलाश की तो हेमराज के चरी के खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला। उसकेमुंह और सिर से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सोमवार को मासूम के शव का पोस्टमार्टम होगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीपक का पिता नन्हेलाल बरा गांव के रामबहादुर की हत्या के जुर्म में दो साल से जेल में है। परिवार वालों ने बताया है कि शनिवार को दोपहर दो बजे दीपक अंतिम बार देखा गया था। मां की तहरीर पर दीपक की हत्या के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बाद ही हत्या की वजह का सही पता लग पाएगा। दीपक के दादा और ताऊ का भी पहले कत्ल किया गया था। उसी रंजिश में तो बच्चे की हत्या नहीं हुई पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है हालांकि घर वालों ऐसा कुछ भी नहीं बताया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें