फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के मैनेजर पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Sat, 30 Jan 2016 01:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्टेट बैंक के सहायक मुख्य प्रबंधक सूर्य प्रकाश अग्रवाल पर तालाब की जमीन धोखाधड़ी से नीलाम करने का आरोप लगा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रबंधक और फील्ड अफसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बागब्रिगटान निवासी शराफत अली ने बताया कि उसको 148 सिविल लाइंस स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सहायक मुख्य प्रबंधक सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने नीलामी की सूचना दी कि लईक पुत्र बली उल्ला निवासी मुस्तफा नगर, माल गोदाम रोड, बरेली की ऋण न चुका पाने पर जमीन कुर्क की गई है। इसका खसरा नंबर 199 प्राइवेट प्लाट नंबर 112 जो बिहारमन नगला थाना इज्जतनगर में है। इसे कोई भी नीलामी से खरीद सकता है। शराफत के मुताबिक, बैंक के फील्ड अफसर ने भी अपनी रिपोर्ट में जमीन पर कोई विवाद न होना बताया। इस पर उसने चार जनवरी 2013 को 25700 रुपये में बजरिया बैनामा यह जमीन खरीद ली। 23500 का स्टांप शुल्क भी अदा किया गया। इसके बाद पता चला कि यह संपत्ति रिहायशी नहीं बल्कि ग्राम समाज का तालाब है। इस पर एसडीएम सदर के न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। शराफत का आरोप है कि सहायक मुख्य प्रबंधक और फील्ड अफसर ने उससे धोखाधड़ी की है। इस बारे में संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। कोतवाल सुधीरपाल धामा ने बताया कि शराफत की ओर से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें