फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में टैक्सी चालक ने की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 07 Aug 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ की सुरक्षा ड्यूटी में उपयोग के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसकी टैक्सी ले लिए जाने से खफा चालक आमिर के नशे में अय्यूब खां चौराहे पर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके साथियों ने ट्रैफिक पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। थाना शाही के दुनका गांव निवासी आमिर इन दिनों इज्जतनगर के परवाना नगर में किराए पर रहता है। वह टैक्सी चलाकर अपना जीवन यापन करता है। टीएसआई मनोज कुमार ने कांवड़ में सुरक्षा के लिए ड्यूटी को आमिर के मैक्स वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस लाइंस में लाकर खड़ा करा दिया। आमिर टैक्सी चुपके से वहां से निकालकर अय्यूब खां चौराहे पर पहुंच गया। यहां टीएसआई ने उसे फिर पकड़ा और वाहन का किराया और तेल लेने के लिए पुलिस लाइंस चलने को कहा। आमिर शराब के नशे में था। उसने गाड़ी से पेट्रोल की केन निकालकर आत्मदाह के इरादे से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा। बमुश्किल आमिर को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने बचाया। उसके साथी टैक्सी चालकों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि उन्हें ट्रैफिक पुलिस बिना वजह परेशान करती है। सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा ने टैक्सी चालकों को समझाकर शांत कर दिया। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि डीआईजी के परमीशन लेकर हमने कांवड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाने को 15 वाहनों का अधिग्रहण कि या है। इसमें से 10 वाहनों को देहात में क्यूआरटी को दिया गया है। पांच वाहन शहर में क्यूआरटी में लगाए गए हैं। इन वाहनों का हम किराया भी देंगे। टैक्सी चालक नशे में था, उसे आत्मदाह करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें