फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली कार्यक्रम में बज रहा डीजे पुलिस ने बंद कराया

Wed, 23 Mar 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
होली कार्यक्रम में बारात घर में मंगलवार रात तेज आवाज से बजाया जा रहा डीजे कॉलोनी वालों के एतराज करने पर पुलिस ने बंद करा दिया। इसको लेकर खासा हंगामा भी हुआ, लेकिन पुलिस ने दस बजे के बाद डीजे बंद कराने के अदालत के आदेश का हवाला देते हुए लोगों को शांत कर दिया। बारादरी इलाके के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित शिव गार्डन कॉलोनी में स्थित बारात घर में मंगलवार रात होली का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें काफी बड़ी हस्तियां मौजूद थी। होली कार्यक्रम के बहाने डीजे पर तेज आवाज से गाने आदि बजाकर हंगामा किया जा रहा था। इसको लेकर कॉलोनी वालों ने एतराज जताया। काफी लोग एकत्र हो गए और डीजे बंद करने का आग्रह किया, लेकिन डीजे बंद नहीं किया गया। इस पर लोगों ने पुलिस को बुला लिया। इंस्पेक्टर कमरुल हसन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और दस बजे के बाद डीजे बजाने पर कार्रवाई की बात कही। इस पर डीजे बंद कर दिया तो मोहल्ले वाले शांत हो गए। कॉलोनी के गजेंद्र पटेल, अशोक यादव, डॉ.रोशन सिंह, पुरुषोत्तम पटेल, एसके चौहान, वीरेंद्र सिंह, गिरीश कुमार, अनिल यादव, राज कुमार आदि का कहना था कि बारात घर को डीएम ने सील करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद इसमें कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो सरासर गलत है। अब वह इसकी शिकायत डीएम से करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें