फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बीवी को तलाक देकर तीसरे निकाह की फिराक में शौहर 

Sun, 28 May 2017 12:34 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरा निकाह करने वाले शौहर पर परिवार परामर्श केंद्र में बीवी ने पहली बीवी का सौदा करने का आरोप लगाते हुए तीसरा निकाह करने की तैयारियों का राज खोल दिया। काउंसलर ने आरोपों की तस्दीक के लिए लंबी बातचीत की। दूसरी बीवी ने पहली बीवी के निकाहनामा, उसकी शिकायतों समेत कई दस्तावेज काउंसलर के सामने पेश किए। अब दोनों पक्षों को अगले शनिवार को बुलाया गया है। 
विज्ञापन

किला के घेर शेख मिट्ठू निवासी पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह 23 अक्टूबर, 2013 को बिहारीपुर के मो. शकील से हुआ था। वह पेशे से ड्राइवर है। बीवी का आरोप है कि शौहर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। दबाव बनाकर मायके से कभी 20 हजार तो कभी 30 हजार रुपये लिया करता था। जब मायके में उसके पिता ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो पीड़िता को भूखा रखकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि दो वर्ष पहले शौहर तेजाब की बोतल लाकर जलाने की साजिश करने लगा। इसके बाद पीड़िता मायके चली गई। मामले में लोगों ने पंचायत करवाकर किराये पर अलग रहने पर समझौता करवा दिया था। दोनों के दो बेटे हुए वही तीसरी संतान होने के वक्त पति पीड़िता को छोड़कर अपने पिता के घर रहने चला गया। पीड़िता अकेले बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर सकती थी, इसलिए दोबारा अपने पिता के घर रहने के लिए चली गई। आरोप है कि पति ने पीड़िता का खर्च उठाना बंद कर दिया। जब पीड़िता के पिता और परिवार के लोगों ने मनाने की कोशिश की तो पति ने धमकी देते हुए एक मकान और एक लाख नगद की मांग रख दी। न देने पर तलाक की धमकी दे डाली। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, जिसके बाद प्रकरण परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर खलील कादरी ने दोनों को बुलाकर समझाने की कोशिश शुरू की। बीवी ने खुलासा करते हुए बताया कि उसके शौहर का पहला निकाह सुभाषनगर में माल गोदाम रोड निवासी एक महिला से हो चुका है। जिसको जनवरी, 2010 में तलाक देकर उसका सौदा डेढ़ लाख में एक व्यवसायी के हाथ किया था। बाद में और रुपया ऐंठने के लिए उसको धमकियां दे रहे थे। इसकी शिकायत सुभाषनगर थाने में की गई थी।
विज्ञापन



  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें