फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल खाता हैक, साढ़े छह लाख उड़ाए

Thu, 02 Nov 2017 01:58 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

साइबर ठग दोबारा सक्रिय हो गए हैं। एक दिन में साइबर ठगी की चार वारदातें सामने आई हैं। एक मामले में जीमेल खाते को हैक कर साढ़े छह लाख की ठगी की गई। बाकी तीन मामलों में खातों से रकम उड़ा दी गई। सभी मामले साइबल सेल को जांच के लिए सौंपे गए हैं।
 ब्रह्मपुरा निवासी कुलदीप अग्रवाल पॉली बैग की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बिट क्वाइन कंपनी में डिजिटल खाता खोला था। कुलदीप ने इसमें दो बिट में साढ़े छह लाख का निवेश किया था। यह डिजिटल खाता उनके जीमेल खाते से संचालित होता था। बीती 19 सितंबर को सुबह करीब पांच उनका जीमेल खाता हैक हो गया। हैकर ने साढ़े छह लाख के बिट चोरी कर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। दुकानदार ने बिट कंपनी और जीमेल से जानकारी चाही, लेकिन फायदा नहीं हुआ। बुधवार को वह एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और तहरीर सौंप दी। एसपी सिटी रोहित सिंह ने मामला साइबर सेल को भेजा है।  
विज्ञापन


ठगों ने 30 हजार की चपत लगाई 
सैलानी निवासी आमीन खान के पास फोन पहुंचा, जिसमें बताया गया कि उनका एटीएम ब्लॉक होने वाला है। उनसे एटीएम के नंबर और पिन कोड पूछा गया। खाता ब्लॉक होने के डर से आमीन खान ने गोपनीय जानकारी दे दी। इसके पंद्रह मिनट के अंदर उनके खाते से 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। इस बाबत बारादरी थाने में तहरीर पहुंची है। 

रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से निकले 80 हजार 
आईटीआर कंपनी परिसर निवासी सरदार जगदीश सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका पेंशन खाता इलाहाबाद बैंक की सीबीगंज शाखा में है। जगदीश सिंह के मुताबिक, उनके खाते से 80 हजार निकले हैं। बैंक से संपर्क करने के बाद भी सही जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत सौंपी। साइबर सेल को मामला रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


पेंशन खाते से निकले 36 हजार 
बिथरीचैनपुर थानाक्षेत्र के परातासपुर में किराना दुकान संचालक रामेश्वर लाल के पास मंगलवार को एक फोन पहुंचा। खाता ब्लॉक करने की बात कहकर फोन करने वाले ने जानकारी ली, जिसके बाद उनके खाते से 36 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बिथरीचैनपुर थाने पर सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बुधवार को उन्होंने एसएसपी कार्यालय में ठगी का मामला सौंप दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें