फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने चार पुलिस कर्मियों पर जांच बैठाई

Thu, 11 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी आशुतोष कुमार ने सपा सरकार के कद्दावर मंत्री के करीबी सिपाही विकास यादव समेत चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी है। शिकायत में एसएसपी बंगले से एक कर्मचारी का नाम भी शामिल है। चारों पर शिकायत में मुख्यमंत्री से की गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डीआईजी ने सीओ क्राइम धर्मवीर सिंह को जांच सौंप दी है। 
विज्ञापन

शिकायत में आरोप है कि आरोपी सपाही हाइवे की चौकियों पर तैनात तमाम पशु तस्करों से मिले हुए हैं। इसकी कमाई से उन्होंने लाखों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। इन पुलिस कर्मियों के कारनामों से सरकार की छवि भी खराब हो रही है। किला में तैनात सिपाही ने सीओ सिटी प्रथम के कार्यालय से खुद को अटैच करा रखा है, लेकिन काम वह जंक्शन चौकी पर ही करता है। वर्तमान में थाना इज्जतनगर की अहलादपुर चौकी पर तैनात सिपाही फतेहगंज पश्चिमी चौकी पर लंबे समय से तैनात रहा है। उसके पशु तस्करों से करीबी संबंध बताए जा रहे हैं। मौका लगने पर वह ट्रैफिक पुलिस की वर्दी भी पहन लेता है। सीओ सिटी के यहां तैनात एक और सिपाही के भी पशु तस्करों से करीबी नाता है। वह खुद पशु तस्करों की गाड़ी लग्जरी कार से पास करा देता है। एसएसपी बंगले पर तैनात कर्मचारी इन पुलिस कर्मियों की तैनाती कराकर महीना वसूलता है। उन्हीं की मेहरबानी से एक विशेष बिरादरी से सिपाही हाइवे की चौकियों पर तैनात हैं। बहेड़ी की सिरसा चौकी और हल्का नंबर तीन में भी इसी कर्मचारी की पसंद से तैनाती होती है। इन सभी पुलिस कर्मियों की संपत्ति की जांच करा ली जाए तो असलियत खुल जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें