फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवचरा के बाद अब भंडसर में पकड़ा डीजल-पेट्रोल का खेल

Tue, 21 Mar 2017 01:27 AM IST
बरेली
विज्ञापन
petrol
विज्ञापन
20 दिन पहले देवचरा स्थित स्नेह कोल्ड स्टोरेज परिसर और एक ढाबे पर नकली पेट्रोल बरामद किए जाने के बाद सोमवार को रिठौरा ब्लाक के भंडसर गांव में एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे ने पेट्रोल, डीजल और यूरिया का जखीरा पकड़ा है। बरामद तेल और खाद को मौके पर सीज कर दिया गया है, बिना लाइसेंस धंधा करने पर कारोबारी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने जानकारी दी कि भंडसर में अवैध डीजल, पेट्रोल और यूरिया खाद का कारोबार होता है। लोगों की सूचना पर यहां के नंदकिशोर के घर पर सोमवार शाम पांच बजे एसडीएम की टीम ने छापामारी की। जहां बिना लाइसेंस की दुकान चलती मिली। दुकान से पेट्रोल  डीजल के अलावा यूरिया की 70 बोरियां पाई गईं। एसडीएम सदर से नंदकिशोर ने कहा कि वह इसे बेचकर अपना गुजारा करता है, वह नकली पेट्रोल नहीं बेच रहा। साथ ही उसने आरोप लगाया है कि गांव में कई जगह डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा है। एसडीएम का कहना है कि परीक्षण के बाद तेल नकली निकला तो सभी सामान जब्त करके कार्रवाई की जाएगी। उसी समय आपू्र्ति विभाग के एआरओ रामेश्वर प्रसाद, अकील अहमद और कृषि अधिकारी राम तेज यादव को बुलाकर उनके कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ दिन पहले ही रिठौरा में नकली सरसों का तेल पकड़ा गया था। अब पेट्रोलियम पदार्थ और खाद का गोरख धंधा सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें