फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी को गोली से उड़ाया

Tue, 21 Jun 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/दुनका। थाना शाही के एक गांव में झूठी आन की खातिर लड़की के घरवालों ने उसके प्रेमी बनवारी लाल की उसी के घर में घुसकर हत्या कर दी। रात में जब वह छत पर सो रहा था तो हमलावर चुपके  से घर में घुसे और दो गोलियां दाग दीं। गर्दन और सिर में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज से घरवाले और पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते तब तक हत्यारे फरार हो गए। लड़की के पिता, भाई और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नत्थू लाल के 24 वर्षीय बेटे बनवारी लाल और गांव की ही लड़की में पिछले ढाई साल से प्रेम चल रहा था। बीस दिन पहले लड़की के पिता ने उसे बनवारी लाल से मुलाकात करते देख लिया था। इससे खफा होकर पिता ने बेटी को उसकी ननिहाल भेज दिया था। लड़की के भाई ने उसी दिन बनवारी लाल को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार की रात बनवारी लाल अपने मकान की छत पर सोया था। उसका छोटा भाई कृष्णपाल और बाकी परिवार के लोग मकान के निचले हिस्से में सो रहे थे।
आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे लड़की का पिता अपने एक बेटे और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को लेकर बनवारी लाल के घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा। तीनों जीने के रास्ते ऊपर पहुंचे और छत पर सो रहे बनवारी लाल पर तमंचे से दो गोली मार दीं। एक गोली बनवारी के सिर में पीछे से लगी और दूसरी गर्दन में। गोलियां लगने से बनवारी ने चारपाई पर ही दम तोड़ दिया। फायर की आवाज सुनकर घरवालों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक हत्यारे फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा और हल्का इंचार्ज रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई कृष्णपाल की तहरीर पर लड़की के पिता, भाई और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आ रहा है। इसे लेकर बनवारी के परिवार वालों से आरोपियों का काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

- यमुना प्रसाद, एसपी देहात 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें