फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिथरी में किसान के घर डाका

Wed, 28 Jan 2015 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरनापुर गांव में रविवार की रात बदमाश एक किसान के घर डाका डालकर ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरों समेत तमाम कीमती सामान लूट ले गए। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 25 जनवरी की रात को पुरनापुर गांव के राधेश्याम के घर में छह बदमाशों ने धावा बोल दिया। हथियारों से लैस बदमाशों के एक साथी ने राधेश्याम के सीने पर तमंचा रखकर उनके पिता लालता प्रसाद और मां धनदेई की पिटाई करनी शुरू कर दी। राधेश्याम की पत्नी मंजू, छोटेे भाई मेघराज और उसकी पत्नी सावित्री देवी को भी पीटा और फिर सभी को कमरे में बांधकर डाल दिया। बदमाश इसके बाद राधेश्याम के घर से तीस हजार रुपये की नगदी, तीन जोड़ी सोने के कुंडल, चांदी के आभूषण समेत कुल ढाई लाख रुपये का माल समेट ले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद बंधे पड़े लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग उनकी मदद करने पहुंचे। सोमवार को पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द कुछ बदमाश हाथ लग जाएंगे। उनके बारे में सूचना इकट्ठा की जा रही है।   


मुनीम को तमंचा दिखाया और 36 हजार लूट लिए

बरेली। टेंपो में जा रहे एक आढ़ती के मुनीम को करीब 25 साल के युवक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 36 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना बदायूं रोड पर अखा और कोहनी गांव के बीच हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन तो की लेकिन मुकदमा नहीं लिखा।
विज्ञापन

उझानी (बदायूं) में रहने वाले ग्रीश चंद्र गुप्ता देवचरा में अपने दामाद राजेश गुप्ता के यहां रहते हैं और यहीं किशोर एंड कंपनी और मोहन ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम की नौकरी कर रहे हैं। सोमवार को ग्रीश चंद्र 36 हजार 832 रुपये का मंडी शुल्क जमा करने जा रहे थे। ग्रीश जिस टेंपो में बैठे उसमें दो महिलाएं और एक युवक भी मुंह ढके बैठा था। टेंपो जैसे ही अखा मोड़ पर पहुंचा लड़के ने बहाना करके उसे रुकवा लिया। नीचे उतरतेे वक्त मुनीम को भी टेंपो से खींच लाया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर युवक ने उनके साथ मारपीट करके सारी रकम लूट ली और थोड़ी दूर पल्सर बाइक पर खड़े अपने साथियों के साथ बैठकर फरार हो गया। पीड़ित ने अपने मालिक को घटना की सूचना देकर बुला लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रीश ने थाना बिशारतगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है। एसओ सुजाउर्रहमान का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें