फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: एटीएस अफसर बनकर धमकाया, आतंकियों से बताए संबंध; ठगों के चंगुल से ऐसे बचे हकीम खुर्शीद

Sun, 22 Nov 2026 12:52 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में साइबर ठगों ने एटीएस अफसर बनकर हकीम खुर्शीद को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर धमकाया। उन्हें आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप लगाकर पैसे मांगे गए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने धमकाने वाले की आईडी ब्लॉक कर मेटा से डिटेल मांगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रतिष्ठित हकीम खुर्शीद मुराद सिद्दीकी को साइबर ठगों ने एटीएस अफसर बनकर 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। आतंकवादियों से संबंध बताकर उन्हें धमकाया गया। इस मामले में जांच आगे बढ़ गई है। साइबर थाना पुलिस ने धमकाने वाले की आईडी ब्लॉक कर मेटा से डिटेल मांगी है।
विज्ञापन
Trending Videos

सर्किट हाउस के पास दवाखाना संचालित करने वाले हकीम खुर्शीद ने शुक्रवार को साइबर थाने में शिकायत कर बताया था कि एक महिला ने उन्हें बुधवार को कॉल कर खुद को एटीएस का अधिकारी बताया। महिला व उसके साथियों ने उन्हें कभी एनआईए का चीफ बनकर तो कभी किसी और बहाने से 17 घंटे तक निगरानी में रखा। बताया कि सुहेल व शमीम नाम के दो आतंकी पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ में हकीम खुर्शीद का नाम सामने आया है।

साइबर थाने पहुंचकर बताया पूरा मामला 
साइबर ठगों ने उनसे रकम खाते में भेजने के लिए कहा तो उन्होंने मैनेजर का नाम और सुबह बैंक खुलने की बात कहकर मजबूरी जता दी। सुबह दवाखाने पर न पहुंचने पर जब मैनेजर अकरम हकीम खुर्शीद के घर पहुंचे तो हकीम काफी सहमे हुए दिखे। संदेह होने पर दोनों साइबर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां इंस्पेक्टर ने जब हकीम का फोन लेकर ठगों से बात की तो कॉल कट कर दी गई। एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि मामला पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित आईडी ब्लॉक कराई गई है। पुलिस जल्दी ही पता कर लेगी कि कॉल कहां से की जा रही थी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें