फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो बुक कराकर लूटने की कोशिश, एक गिरफ्तार

Tue, 14 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवचरा से दहेज का सामान लाने को कहकर बुक की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी को सोमवार शाम भुता क्षेत्र में लूटने की कोशिश की गई। विरोध पर चालक को पैर में चाकू मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया जबकि दो फरार हो गए। 
विज्ञापन

थाना भमोरा के ग्राम देवचरा निवासी अतुल गुप्ता उर्फ  पप्पू की बोलेरो पिकअप नजदीकी खेड़ा गांव निवासी जयसिंह चलाता है। सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे जयसिंह के पास तीन लोग पहुंचे और 1500 में बोलेरो बुक की। जयसिंह तीनों लोगों को लेकर चल दिया। करीब पांच बजे जब गाड़ी भुता से आगे ग्राम खरदाह से खमरिया जाने वाले मार्ग पर जा रही थी। नहर के पास से गुजरते वक्त तीनों लोगों ने चाकू निकाल लिए। बदमाशों ने गाड़ी साइड में खड़ी करा ली। इसके बाद इन लोगों ने जय सिंह के हाथ पैर बांधने की कोशिश की। विरोध करने पर जयसिंह की बायीं जांघ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। जयसिंह के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और क्रिकेट खेलकर आ रहे युवक दिनेश, खरदाह के प्रधान पूरनलाल गंगवार, अमित, दीपक सहित कई लोग यहां पहुंच गये। गाड़ी कब्जे में करने की कोशिश कर रहे बदमाश इससे घबरा गए और भागने लगे। तब ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बाकी दोनों भागने में सफल रहे। बदमाश चालक से पांच सौ रुपये व एक मोबाइल लूट ले गये। सूचना पर एसआई मनोज मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में काफी देर कांबिंग की। पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम नाजिम निवासी बब्बन खां पुरवा सुभाषनगर और अपने अन्य दोनों साथियों के नाम अकबर पुत्र छोटू व दिनेश निवासी सुभाषनगर बताए। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें