फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक के लिए जा रहा गेहूं-चावल पकड़ा

Wed, 14 Jan 2015 10:21 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता ब्लाक के गांव बभिया शंकरपुर कंकरपुर के कोटेदार ने राशन को लोगों में बांटने के बजाय खुले बाजार में बेच दिया। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग टीम ने कालाबाजारी के लिए मिनी ट्रक में ले जाया जा रहा 45 कट्टे गेहूं चावल पकड़ लिया। कोटेदार तो भाग गया लेकिन ट्रक ड्राइवर को दबोच लिया गया। सप्लाई इंस्पेक्टर ने खाद्यान्न समेत गाड़ी को कब्जे में लेकर ड्राइवर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

डीएसओ केएल तिवारी को किसी ने सूचना दी कि बभिया शंकरपुर के कोटेदार देव प्रकाश राशन का खाद्यान्न और केरोसिन ब्लैक में बेचने ले जा रहा है। इस पर डीएसओ ने सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद भारती को छापा मारने का निर्देश दिया। बुधवार को टीम ने कोटेदार द्वारा ले जाया जा रहा गेहूं-चावल रास्ते में ही पकड़ लिया। पकडे़ गए ट्रक चालक छोटे लाल ने बताया कि कोटेदार देव प्रकाश ने गेहूं चावल बाजार में ले जाने को कहा था। गाड़ी में 22 बोरे गेहूं और 23 बोरे चावल लदा था।
सप्लाई इंस्पेक्टर ने थाना भुता में कोटेदार के खिलाफ तहरीर लिख दे दी है। पुलिस ने मिनी ट्रक और उसके ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार हुए कोटेदार देवप्रकाश की तलाश की जा रही है। डीएसओ ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें