फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद पकड़ा गया जेल से भागा हत्यारा

Fri, 26 Jun 2015 02:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 चार साल पहले बरेली सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर फरार हुए बिजनौर के कैदी रहीस शाह को एसटीएफ ने डेलापीर मंडी गेट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी था। 2006 में हत्या के मामले ने अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनायी थी। वह अमरोहा जिले में नाम बदलकर अपनी पत्नी के बहन के घर रह रहा था।
विज्ञापन

 बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के मनियावाला गांव के रहने वाले रहीस शाह ने जमीनी रंजिश के चलते 2003 में गांव के ही बेदू शाह की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसेगिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 2006 में मामले की सुनवाई के बाद रहीस को अदालत ने उम्रकैद की सजाई। रहीस दो साल बाद बिजनौर जिला जेल से बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया। सेंट्रल जेल से भागने की प्लानिंग के तहत वहां होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसी दौरान उसने जेल का एक बड़ा पाइप दीवार के पीछे छिपा दिया। 12 जनवरी 2011 की रात को रहीस शौचालय की दीवार तोड़कर बैरक के बाहर आ गया और पाइप के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। वह राजमिस्त्री का काम भी जानता था।
बरेली की एसटीएफ तभी से रहीस की तलाश में लगी हुई थी। इस दौरान मालूम हुआ कि उसकी बहन पूना में रहती थी। जम्मू कश्मीर भी उसके बहनोई का आना-जाना लगा रहता है। एसटीएफ ने बहन का नंबर का ट्रेस किया तो पता लगा कि रहीस नाम बदलकर अमरोहा के मिलक मजहरा गांव में रह रहा है। बुधवार रात को वह बरेली में किसी से मिलने के लिए आया था। यहां डेलापीर पर मंडी गेट के सामने से एसटीएफ की बरेली इकाई के प्रभारी अजय यादव ने टीम के दरोगा पीके सिंह, हेड कांस्टेबिल मोहम्मद अकरम, राशिद अली, रामजीलाल और कमांडो महीपाल सिंह के साथ रहीस को घेरकर पकड़ लिया। टीम ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें