फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में फौजी ने स्वास्थ्य कर्मी से की छेड़छाड़

Sat, 20 Jun 2015 02:18 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े घुसे एक फौजी ने महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी भाग गया। फरीदपुर थाने में फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फौजी उड़ीसा में तैनात है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के सदर बाजार इलाके की रहने वाली एक लड़की डेढ़ साल से फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी है। वह रोजाना शाहजहांपुर अपने घर से अस्पताल आती-जाती है। उसकी शादी की बात बदायूं के उझानी में रहने वाले सचिन नाम के फौजी से चली थी। तब फौजी ने स्वास्थ्य कर्मी का मोबाइल नंबर ले लिया था मगर किन्हीं कारणों से रिश्ता तय नहीं हो सका। आरोप है कि फौजी फोन करके स्वास्थ्य कर्मी को परेशान करने लगा, लेकिन वह टालती रही।  बृहस्पतिवार को फौजी दोपहर करीब 12 बजे फरीदपुर अस्पताल जा धमका और कमरे में घुसकर स्वास्थ्य कर्मी से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर अस्पताल में मौजूद तमाम लोग जमा हो गए। खुद को घिरा जानकर फौजी कमरे से निकलकर भाग गया। वह भागते समय स्वास्थ्य कर्मी का मोबाइल भी ले गया। स्वास्थ्य कर्मी ने फोन करके घटना के बारे में अपने भाई रवि को बताया। कुछ ही देर में वह भी फरीदपुर अस्पताल पहुंच गया। स्वास्थ्य कर्मी ने भाई के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने फौजी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


कोट
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि यह स्वास्थ्य कर्मचारी का पारिवारिक मामला है। अगर कोई प्रार्थना पत्र देगा तो कार्रवाई की जाएगी
डॉ. एए अंसारी, चिकित्सा अधीक्षक फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें