फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर में घुसकर फायरिंग

Tue, 16 Jun 2015 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारादरी थाना क्षेत्र के घेर जाफर खां में जमीनी विवाद को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर में दो दबंगों ने हमला कर दिया। व्यापारी ने कमरे में घुसकर जान बचाई। पीड़ित पक्ष के साथ कई व्यापारियों ने बारादरी थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस मौके पर गई तो आरोपी फरार गए।
विज्ञापन

सैलानी क्षेत्र व्यापार मंडल अध्यक्ष अफसार हुसैन उर्फ गुड्डू बदहवास हालत में रात दस बजे करीब बारादरी थाने आए। उनका कुर्ता फटा हुआ था तो चेहरे पर हवाईयां उड़ रही थीं। इन्होंने प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम को बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाईयों से उनका एक प्लाट को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। इन दिनों हाईकोर्ट में उस मामले की सुनवाई हो रही है। यह लोग दबंग हैं और अक्सर उन्हें धमकाते रहते हैं। रात में वे दुकान से लौटकर घर पहुंचे तो यह बाहर घात लगाए बैठे थे। इन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर उनके घर पर हमला बोल दिया। अंदर घुसकर फायरिंग की और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। किसी तरह अपनी जान बचाकर वे एक कमरे में बंद हो गए। तब हवाई फायरिंग करते हुए यह लोग फरार हो गए। फायरिंग से उनके पड़ोसी और दुकानदार भी एकजुट हो गए। उन्होंने इंस्पेक्टर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसपी सिटी और सीओ थर्ढ को भी फोन किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी आरोपी मौके पर नहीं मिले हैं। वे जांच करा रहे हैं। दूसरा पक्ष दोषी मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें