फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चल मेरे साथ तू मेरी बीवी है’

Thu, 14 May 2015 01:42 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 मॉल में काम करने वाले युवक ने टेंपो में सवार कचहरी जा रही युवती का हाथ पकड़कर खींच लिया। इसके बाद कहने लगा, ‘तू मेरी पत्नी है मेरे साथ चलकर रह।’ इसको लेकर दोनों में खींचतान हो गई। यह देखकर टेंपो में ही बैठ युवती के घरवाले उतर आए। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से युवक को कोतवाली ले गए। युवक ने लड़की की रजामंदी से उसके साथ विवाह हो जाने की बात कही, जबकि लड़की ने इंकार कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर के चौकी चौराहे पर एक टेंपो बुधवार दोपहर बारह बजे रुका। टेंपो में बैठी युवती पर इज्जतनगर इलाके के एयरफोर्स कॉलोनी निवासी एक युवक की निगाह पड़ी तो वह उसे हाथ पकड़कर टेंपो से खींचने लगा। कहने लगा कि वह उसकी पत्नी है, उसे उसके साथ ही चलना होगा। लड़की उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। यह देख टेंपो में ही बैठे लड़की के घरवालों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमा लोगों की मदद से कोतवाली ले गए। यहां लड़के ने बताया कि वह एक मॉल में मैनेजर है। लड़की से उसकी जान-पहचान यहीं से हुई और दोनों ने मर्जी से विवाह कर लिया। इसके बाद लड़की गायब हो गई। बुधवार को जब लड़की उसे चौकी चौराहे पर दिखी तो वह उससे साथ चलने की बात कह रहा था। इसमें उसका कोई कसूर नहीं है। उधर, लड़की ने शादी की बात से साफ इनकार कर दिया। वह बोली कि अपने माता-पिता के साथ ही रहेगी। वहीं, एयरफोर्स कॉलोनी निवासी लड़की के पिता का कहना है कि उन्हें पता चला कि लड़के ने जालसाजी कर विवाह का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया है। इसके बारे में वह पता करने के लिए अपनी पुत्री के साथ कचहरी जा रहे थे, लेकिन युवक रास्ते से ही पुत्री को जबरन खींचकर ले जाने लगा। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की और लड़की को लेकर चले गए।

मंदिर में किया था विवाह
जांच में पता चला कि युवक-युवती ने मंदिर में विवाह किया है। उस समय युवती राजी थी। विवाह का पंजीकरण नहीं हो पाया और दोनों में कुछ मनमुटाव हो गया। चौकी चौराहे पर दोनों का आमना-सामना होने पर विवाद हो गया था। युवती को उसके परिवारवाले अपने साथ ले गए। लड़के से विवाह संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शारदा चौधरी, सब इंस्पेक्टर, कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें