फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन ग्रीन पार्क में दिनदहाड़े वारदात

Tue, 12 May 2015 02:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोल्डन ग्रीन पार्क में दिनदहाड़े चोरों ने सिंचाई विभाग के इंजीनियर के मकान का ताला तोड़ दिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर 25 तोला सोना और पांच हजार की नगदी समेत 25 लाख रुपये ले गए। बेटी की दवा दिलाकर शाम को लौटी इंजीनियर की पत्नी ने जब घर का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 बारादरी इलाके के गोल्डन ग्रीन पार्क निवासी श्रीमती वीरवाला के पति प्रताप सिंह सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे। पति की मौत के बाद वीरवाला अपनी आठ साल की बच्ची प्रांजल के साथ यहां मकान में रहती हैं। उनके साथ उनके भाई राजवीर भी रहते हैं। सोमवार को बच्ची प्रांजल को दवा दिलाने के लिए दोपहर ढाई बजे शहर में डॉक्टर के पास आईं थीं। उनके साथ राजवीर  भी आया था। मकान में ताला लगा था। इसी दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस आए और अलमारी का भी लॉक तोड़ दिया। जिसमें रखे पांच हजार नगद और 25 तोला सोने के जेवर चोर चोरी कर ले गए। शाम छह बजे घर लौटी वीरवाला ने जब मकान के गेट का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से माल और नकदी गायब थी। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज रुहेलखड़ शिव प्रताप यादव ने छानबीन की। उन्होंने बताया कि वीरवाला के घर से कुछ चोरी तो हुई है, लेकिन ताले टूटने के निशान नहीं पाए गए हैं। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें