फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल न सकी बिटिया, इशारों में बयां किया दर्द

Mon, 11 May 2015 01:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के जनरल वार्ड में मासूम की कराहें रह रहकर गूंज उठती हैं। दर्द से छटपटाती बच्ची डाक्टरों की भाषा में तो अब ठीक है लेकिन उसके चेहरे की पीड़ा आसपास के लोगों को भी अंदर तक हिलाती रही। मां ने पुकारा तो भी नहीं बोल पाई..इशारों में ही अपनी परेशानियां बताने की कोशिश करती रही। बेटी का हाल देखकर घरवालों को कलेजा फटा जा रहा है, आरोपियों को कोस रहे हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि आखिर कौन होगा वह दरिंदा। पुलिस ने मासूम को संदिग्धों की तस्वीरें दिखाई हैं। गुमसुम बच्ची ने सिर्फ न में सिर हिला दिया।
विज्ञापन

मीरगंज कस्बे की सात साल की बच्ची के साथ शनिवार को उस समय दरिंगदी हुई थी, जब वह बाग में आम बीनने गई थी। दरिंदा उसे बैंगन की फसल के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम किसी तरह से घिसटते हुए लहूलुहान हालत में घर पहुंची थी। हालत खराब देख बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार है और वह होश में तो आ गई, लेकिन उसके चेहरे पर दहशत बरकरार है और कुछ बता पाने में अभी असमर्थ है इंस्पेक्टर मीरगंज एमएम खान अस्पताल पहुंचे और बच्ची के मोहल्ले व पड़ोस के ही गांव बलूपुरा के दर्जन भर संदिग्धों के फोटो बच्ची को दिखाए, लेकिन उनमें से वह किसी को नहीं पहचान सकी। इंस्पेक्टर ने कहा कि बच्ची भले ही फोटो नहीं पहचान पाई है, लेकिन वह सामने आने पर दरिंदे को पहचान लेगी ऐसा लगता है। बच्ची के बाबा तो टूट चुके हैं बोले: हमारी तो रंजिश भी किसी से नहीं, किस पर शक करें।

सियासी दल भी पहुंचे थाने और अस्पताल

मीरगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बहोरन लाल मौर्य, चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता उर्फ मुन्ना बाबू, जिला मंत्री सोमपाल शर्मा, मीरगंज विधानसभा प्रभारी भगवान सिंह गंगवार, जिला उपाध्यक्ष खेमेंद्र मौर्य, जयदेव मौर्य, पवन शर्मा और अन्य अनेक भाजपाई रविवार को पीड़िता के परिजनों से मिले और उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाया। बाद में दर्जनों महिलाओं, कई दर्जन भाजपाइयों संग थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर एमएम खान से असली दरिंदे को जल्द गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की मांग की। हालांकि चेयरमैन मुन्ना बाबू ने बीते चौबीस घंटे में पुलिस की सक्रियता, कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया है। इंस्पेक्टर ने उन्हें बताया कि पुलिस खुलासे के करीब है। बहुत जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा। कांग्रेस नेता तरुण गंगवार रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती मीरगंज की रेप पीड़िता बच्ची और उसके घरवालों से मिले और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर इंसाफ दिलवाने की बात कही। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डा. मनोज शर्मा और उनके सहयोगियों ने भी एसडीएम को ज्ञापन देकर मुजरिमों की फौरन गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें